निर्वाचक नामावालियों का अन्तिम प्रकाशन पाच सितम्बर को

 मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना 10 अगस्त के अन्तर्गत जनपद मथुरा की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावालियों का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किये गये हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ड्राफट नामावालियों को कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि 13 अगस्त तक तैयार की जायेगी। इसी प्रकार निर्वाचन नामावली का अनन्तिम प्रकाशन 14 अगस्त को, अनन्तिम निवाचन नामावली का निरीक्षण 14 से 16 अगस्त तक, दावे व आपत्तियां 14 से 20 अगस्त तक प्राप्त की जायेगी।, दावे व आपत्तियों का निस्तारण 21 से 25 अगस्त तक, दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपि की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 26 अगस्त से 03 सितम्बर तक तथा निर्वाचन नामावालियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 05 सितम्बर को किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti