निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी सह-प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

 निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं सह प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मथुरा। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को विधिवत्, समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी और उनके साथ सह-प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। आदेश के क्रम में प्रभारी सह-प्रभारी अधिकारीगण भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से अपने से संबंधित कार्य को समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण उत्तरदायी होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं उनके साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरपी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजय गुप्ता व बीएसए मनोज मिश्रा सह-प्रभारी बनाये गये हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के प्रभारी एवं उनके साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, व सहायक निर्वाचन अधिकारी को सह-प्रभारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ईवीएम की जांच व रख-रखाव का प्रभारी, मतदान हेतु ईवीएम तैयार करने व निर्वाचन सामग्री के वितरण का प्रभारी, कानून व्यवस्था, बल्नरेविलिटी मैंपिंग व जिला सुरक्षा योजना का प्रभारी, रूटचार्ट प्रभारी, मतदान केन्द्रों पर विवरण अंकित कराने व मतदान हेतु व्यवस्था का प्रभारी, जनसभा, जुलुस, रैली व हैलीपेड आदि की अनुमति हेतु एकल खिडकी का प्रभारी भी नामित किया है और इनमें उनके साथ अलग-अलग सह-प्रभारी अधिकारियों की भी नियुक्ति की है।

आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रवीन्द्र कुमार आदर्श आचार संहिता अनुपालन के प्रभारी होंगे जिनके साथ सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर व पालिका नगर पंचायतां के अधिशासी अधिकारी सह-प्रभारी रहेंगे। वे निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के भी प्रभारी व उनके साथ मुख्य कोषाधिकारी और जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानीटर्रिंग कमेटी के प्रभारी व सहायक निदेशक सूचना सह-प्रभारी बनाये गये हैं। एमवीडीए के सचिव विजय कुमार को प्रशिक्षण प्रभारी व उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, एमवीडीए के अधिशासी अभियंता सुबोध राय व सहायक अभियंता मनोज सागर सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र को टैंट, फर्नीचर, विद्युत, माइक, नामाकंन प्रशिक्षण, कार्मिकों की रवानगीध्वापसी, स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल पर टैंट, फर्नीचर, विद्युत, माइक का प्रभारी, मतगणना स्थल निर्माण प्रभारी, स्थाईध्अस्थाई स्ट्रॉग रूम व्यवस्थाओं का प्रभारी सहित विभिन्न निर्वाचन व्यवस्थाओं आदि के संबंध में निर्धारित मानक के अनुसार टैंडर आदि की कार्यवाही का प्रभारी बनाया है और उनके साथ सह-प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव को वाहन, ईंधन व्यवस्था, प्रेक्षकों की व्यवस्था व स्वीप का प्रभारी व उनके साथ अन्य अधिकारियों को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने पीडी डीआरडीए सचिन को वीडियो कैमराध्फोटोग्राफरों की व्यवस्था का प्रभारी व मनोरंजन कर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सह-प्रभारी, उप निदेशक कृषि प्रसार राकेश बाबू को लेखन निर्वाचन सामग्री का प्रभारी व डीपीआरओ, कृषि अधिकारी एवं एसडीओ कृषि को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

डीएम ने डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा को सांख्यकीय सूचनाओं की तैयारी व प्रेषण, नाम निर्देशन पत्र व निर्वाचन संबंधी समस्त प्रपत्रों के तैयार कराने व निर्वाचन कार्यालय की मोनिटरिंग का प्रभारी एवं सांख्यकीय सूचनाओं के लिए समस्त आरओ, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी, अर्थ-संख्याधिकारी, नाम निर्देशन पत्र प्रपत्रों की तैयारी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ट सहायक हरस्वरूप सारस्वत सहित निर्वाचन कार्यालय की मोनिटरिंग के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने डिप्टी कलेक्टर डा. बसंत अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी शिकायत व सभी आरओ, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। शिकायत प्रकोष्ट एवं निर्वाचन कंट्रोलरूम का डिप्टी कलेक्टर डा. बसंत अग्रवाल व उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रवीन्द्र प्रताप को प्रभारी तथा सहायक निदेशक मत्स्य, सीडीपीओ दत्तात्रेय, सहायक नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को सह-प्रभारी बनाया है।

जिलाधिकारी ने परिवीक्षाधीन आईएएस अनुनय झा को आईटी सेल व एसएमएस, मतदान तिथि को बेवकास्टिंग व्यवस्था एवं कम्यूनिकेशन प्लान का प्रभारी तथा उनके साथ सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी को सह-प्रभारी बनाया है, सहायक अभिलेख अधिकारी वृषभान सिंह राठौर सशस्त्र बलों, निर्वाचन ड्यूटी करने वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र भेजने ईडीसी प्रमाण पत्र जारी करने के प्रभारी एवं सभी आरओ व उनके द्वारा नामित हर विधान सभा क्षेत्र के एआरओ सह-प्रभारी बनाये गये हैं। एआर कोपरेटिव राघवेन्द्र सिंह मत पत्र व्यवस्था के प्रभारी तथा सहायक जिला सहकारी अधिकारी बृजभूषण व संजीव गौतम को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डीएम ने मतदान गणना कार्मिकों को हल्का नाश्ता, टीए राशि वितरण हेतु मुख्य कोषाधिकारी बृजविहारी कुशवाहा को प्रभारी, शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी आशुतोष रघवंसी को सह-प्रभारी, अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच व रख-रखाव के लिए मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी, एमवीडीए, निचली मांट ब्रांच गंगनहर, लोनिवि निर्माण, प्रा. खंड प्रथम व बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी को सह-प्रभारी और अस्थाई स्थाई स्ट्रॉगरूम की चाबियों को रखे जाने के लिए मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी, सभी आरओ को सह-प्रभारी, निर्चाचक नामावलियों की कार्य प्रतियां, मतगणना एजेंटों की नियुक्ति व प्रचार वाहन पास जारी के लिए संबंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ प्रभारी व समस्त एआरओ को सह-प्रभारी, मतदान स्थल निर्माण हेतु सभी उप जिलाधिकारियां को प्रभारी, तहसीलदारों सह-प्रभारी, मतगणना उपरांत शील्ड ईवीएम को स्ट्रॉगरूम में रखे जाने हेतु सभी विधान क्षेत्रों के आरओ को प्रभारी, सभी एआरओ व डीपीआरओ को सह प्रभारी, दिव्यांग मतदाताओं के मतदान-मतपत्र आदि व्यवस्थाओं हेतु विकलांग जन कल्याण अधिकारी को प्रभारी, सभी आरओ को सह-प्रभारी सहित सफाई जल व्यवस्था के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को प्रभारी एवं डीपीआरओ व मंडी सचिव मथुरा को सह- प्रभारी नियुक्त किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti