निर्विरोध निर्वाचित हुए सहकारी बैंक के चेयरमैन गोविंद सिंह

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

गोवर्धन में उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन गोविंद सिंह का स्वागत करते ग्रामीण

गोवर्धन। राज्य सरकार की ओर संचालित उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास विकास बैंक गोवर्धन के चुनाव में गोविंद सिंह को चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है। वे लगातार दूसरी बार चेयरमैन बने हैं। उनके चेयरमैन बनते ही किसान व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मथुरा जनपद की छह शाखाओं में से गोवर्धन उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के अंतर्गत करीब 256 गांवों के किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं। चेयरमैन पद के चुनाव के लिए 256 गांवों के करीब 4800 सौ मतदाता सदस्य हैं। इस बार चुनाव मैदान में गोविंद सिंह भवनपुरा के साथ दो अन्य दुर्गा प्रसाद एवं उदय सिंह ने पर्चा दाखिल किया। लेकिन चुनाव अधिकारी पीसीएस ओपी यादव की मौजूदगी में दुर्गा सिंह व उदय सिंह ने पर्चा वापिस ले लिया। इसके बाद गोविंद सिंह चैधरी भवनपुरा को निर्विरोध चेयरमैन घोषित कर दिया। चेयरमैन बनने के बाद गोविंद सिंह चैधरी ने कहा कि किसानों के हित के लिए वे सदैव संघर्ष करते रहेंगे। ऋण को लेकर किसानों को आने वाली परेशानी को दूर कर दिया जाएगा। किसानों से ऋण वसूली में जोर जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। किसानों के हित डेरी, बुग्गी, पशुपालन, इंजन, टैक्टर आदि के ऋण सुविधाओं में लाभ मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन का स्वागत माला व दुपट्टा पहनाकर किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, रतन मास्टर, मोहन सिंह प्रधान, सुरेश शर्मा, पप्पू, हरि किशन, कमरूद्धीन खान, उदय सिंह, भगवती आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti