म्यूनिख। निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। भारत के जीतू राय, गुरप्रीत सिंह और प्रकाश नांजप्पा 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, महिला निशानेबाजों में अंजुम मुदगिल और लज्जा गोस्वामी राइफल तीन पोजिशन के फाइनल दौर में जगह बनाने से चूक गईं।
क्वालीफाइंग रिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले जीतू मंगलवार को 579 का स्कोर कर 22वें स्थान पर रहे। वहीं, गुरप्रीत ने 578 का स्कोर कर 32वां स्थान हासिल किया। एक और भारतीय निशानेबाज ओमकार सिंह 574 का स्कोर कर 52वें स्थान पर रहे। यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
टर्की के इस्मेल केलेस को रजत और वियतनाम के युआन विंह होअंग को कांस्य पदक मिला। महिलाओं के क्वालीफाइ दौर में अंजुम और लज्जा ने 582 का स्कोर किया और क्रमश: 15वें और 17वें स्थान पर रहीं। यह मुकाबला काफी करीबी रहा।
फाइनल में जगह बनाने वाली चार महिलाओं का स्कोर 583 रहा। क्रोएशिया की स्नेजाना पेजकिक को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। इस्टोनिया की अंजेला वोरोनोवा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इटली की पेट्रा जुब्लासिंग को कांस्य पदक मिला। बुधवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुष 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
टामपिनेस से हारकर मोहन बागान एएफसी कप से बाहर
गुवाहाटी। सिंगापुर के फुटबॉल क्लब टामपिनेस रोवर्स ने अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत भारत के फुटबॉल क्लब मोहन बागान को एशियन फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को 2-1 से हरा दिया। टामपिनेस के अफीक युनुस ने 117वें मिनट में गोल कर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।
निर्धारित समय में 1-1 के स्कोर के बाद मैच अतिरिक्त समय में गया था। अतिरिक्त समय से पहले मेहमान टीम के तरफ से जोर्डन वेब ने 63वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन नौ मिनट बाद ही ब्रिकमजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं रहीं। मैच के 53वें मिनट में टामपिनेस की टीम 11 खिलाडिय़ों की जगह 10 की रह गई। रैफरी ने मुहम्मद शाकिर को उनकी गलती के लिए रेड कार्ड दिखाया।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा