राया के नीमगांव रोड पर मिला युवती का आर्द्ध जला शव
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के नीमगाॅव रोड से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव जली अवस्था में पड़ा मिला हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नीमगाॅव में एक महिला का शव जली अवस्था में पड़ा हुआ था। हल्के लाल रंग की साड़ी पहले हुई इस महिला का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। जिससे उसकी शिनाख्त में परेशानी आ सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस के अनुसार मृतका की जलाकर हत्या करने के बाद शव को यहाॅ फैंका गया हैं। पुलिस जाॅच में जुटी हुई हैं।





