नेपाल भूकम्प पीडि़तो को 1.5 करोड़ की राहत सामिग्री शिवपाल यादव ने की रवाना

सरकार भूकम्प पीडि़तों को सभी सम्भव सहायता प्रदान कर रही है- शिवपाल यादव

राहत सामिग्री के ट्रक को झण्डी दिखाकर रवाना करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नेपाल के भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ इफको द्वारा प्रेषित की जा रही राहत सामग्री के पहले ट्रक को आज अपराहन 12ः30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पीसीएफ के प्रबन्ध निदेशक आरपी गोस्वामी, सहकारिता एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त इफको एवं पीसीएफ के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

इफको द्वारा 15 ट्रकों के माध्यम ये 10000 पैकेट राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है। प्रत्येक पैकेट में भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो चना, 1 किलो नमक, हल्दी पाउडर, दूध पाउडर, चायपत्ती, चटाई त्रिपाल, कम्बल, 1 पैकेट माचिस, 1 पैकेट मोमबत्ती, अचार, साड़ी एवं मर्दानी धोती आदि आवश्यक वस्तुयें रखी गई है। राहत सामग्री की कुल लागत लगभग एक करोड़ पचास लाख रूपये है। उक्त राहत सामग्री नेपाल में नेपाल कोआपरेटिव फेडरेशन को प्राप्त कराई जायेगी, जिसके द्वारा राहत सामग्री का विवरण भूकम्प पीडि़तों में किया जायेगा। सहकारी क्षेत्र की इफको पहली संस्था है, जिसके द्वारा इतने बड़े पैेमाने पर राहत सामग्री भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ प्रेषित की जा रही है। सहकारिता मंत्री जी द्वारा इफको की इस पहल एवं कार्य की सराहना की गई, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य सरकार द्वारा भूकम्प पीडि़तों के लिये त्वरित एवं हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उनके द्वारा अन्य सहकारी संस्थाओं से भी भूकम्प पीडि़तों की सहायता करने की अपील की गई। इफको के अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के लिए मंत्री जी का आभार प्रकट किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti