माउन्ट लिट्रा जी स्कूल में प्रतिभाग हेतु लिया प्रशिक्षण में भाग लेते हुए
मथुरा। माउन्ट लिट्रा जी स्कूल में नेशनल रोबोटिक्स चैम्पियनशिप 2015-16 में प्रतिभाग हेतु एपीके टैक्नो सोल्यूशन के सौजन्य से आयोजित हुई कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ज्ञानार्जन कराते हुए प्रबन्ध निदेशिका चारू गर्ग ने कहा कि देश की वैज्ञानिक प्रगति ही हमारी समृद्धि का स्रोत है। हमारे छात्र-छात्राऐं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पद चिन्हों पर चल कर देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पायें। कार्यशाला में 5-5 बच्चों के 7 ग्रुपों ने भाग लेकर नेशनल रोबोटिक्स चैम्पियनशिप मंे प्रतिभाग हेतु प्रशिक्षण लिया। छात्र-छात्राओं को कम्पनी से पधारे प्रशिक्षक अजीत यादव ने पावर पाॅइण्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रोबोट्स की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी। व विभिन्न प्रकार के रोबोट्स के पार्टसों को जोड़कर उन्हें रोबोट्स बनाना सिखाया व निज इच्छानुसार उन्हें संचालित किये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि रोबोट्स को समयानुसार एवं आवाज के साथ काम करने वाला बनाया जा सकता है। उन्होंने कम्प्यूटर के जरिये रोबोट्स की प्रोग्रामिंग की भी जानकारी से बच्चों को अवगत कराया व रोबोट्स को संचालित किये जाने की प्रक्रिया भी सिखायी। उप प्रधानाचार्या संतोष चैधरी ने बच्चों को बताया कि यदि हमारे पास अच्छे हार्डवेयर हैं तो सौफ्टवेयर स्वतः मिल जाते हैं। उन्हें समझ कर प्रयोग करने पर सभी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। विजेयता बने छात्र-छात्राओं को आईआईटी मद्रास में होने वाले अन्तिम चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी तृप्ति दीक्षित, शिक्षिका आकांक्षा सिंह व शिक्षक गौतम राजवंशी का सहयोग सराहनीय रहा।





