नेहरू युवासम्मेलन एवं युवा कृति कार्यक्रम

मथुरा बाकलपुर पं0मदन मोहन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवासम्मेलन एवं युवा कृति कार्यक्रम के आयोजन में सिंडिकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने वित्तीय साक्षरता एवम् वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत विद्यालय छात्र -छात्राओं को बैंक में खाता खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की । छात्रों को बचत व वित्तीय प्रंबंधन के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई (प्रधानमंत्री जन धन योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की ) इस योजना के महत्व के बारंे में जानकारी दी । चतुर्वेदी जी ने बताया कि नया खाता खोलने की जरूरत नहीं हैं पुराने खाते पर ही एक लाख रूपये के दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त हो जाएगा। पुराने खाते पर रूपे कार्ड जारी करा लें। शिक्षा ऋण व अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्रों  को प्रदान की।  इस मौके पर  छात्रों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी सलाहकारों ने किया। 

इस मौके पर केन्द्र के सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य व राम खिलाड़ी शर्मा,  नेहरू युवा संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login