नैतिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नैतिक शिक्षा अभियानान्तर्गत आयोजित संगोष्ठी में भाग लेते अतिथिगण एवं छात्र

मथुरा(डीग)। हिन्दी पुस्तकालय के अरूण सिंह सभागार में आयोजित नैतिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत युवा पीढी में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आकाशवाणी मथुरा के सदस्य नंदकिशोर गांधी, मुख्य अतिथि भक्ति वेेदांत मधुसूदन महाराज (श्री कृष्ण बलराम गौडीय आश्रम वृंदावन), मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी नारायण दास महाराज (संयोजक ग्लोवल नैतिक शिक्षा केन्द्र, विशिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्मण मंदिर के मंहत मुरारी लाल पाराशर, रामचंद्र दास अधिकारी गुरूकुल इस्काॅन वृंदावन, तमाल कृष्ण व्रहमचारी जर्मनी, आदि थे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वोलते हुए भक्ति वेंदात मधुसूदन महाराज ने कहा कि नैतिक शिक्षा के पतन के चलते मानवीय मूल्यों में गिरावट आयी है सभ्यता, संस्कृति, सुसंस्कार व चरित्र निर्माण में हमारी युवा पीढी रास्ता भटकती जा रही है ऐसे में हमें भटमकती युवा पीढी केा वेद, पुराण, गीता, रामायण आदि का ज्ञान कराकर उन्हे वचाना है। मुख्य वक्ता के रूप में वोलते हुए स्वामी नारायण दास महाराज ने ग्लोवल नैतिक शिक्षा के उददेश्यों पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि नैतिक शिक्षा अभियान का उददेश्य आधुनिक शिक्षा के साथ वच्चों में नैतिक मूल्य व मनुष्य के वास्तविक स्वरूप को समझने मे उनकी मदद करना है। संगोष्ठी में मुरारी लाल, रामचंद्र दास अधिकारी, तमाल कृष्ण व्रहमचारी, अमरनाथ गुप्ता, छैलविहारी पाराशर आदि ने भी विचार रखें। अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए नंदकिशोर गांधी ने कहा कि नैतिक शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक और अच्छी बात है किन्तु उसे आचरण में लाना श्रेष्ठतम कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीरज पाराशर, जीतू पाराशर, गगन फौजदार, बलवीर कुपासिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन हरपालसिंह ने किया। इस दौरान मुकेश राजपूत, श्याम सुन्दर शर्मा, ठाकुर लाल, विजय गंधी, गोविन्द राठौर, विवेक पाराशर सहित दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti