
मथुरा। विगत सांेमवार की देर सायं मथुरा की तरफ से आगरा की तरफ तीव्र गति से जा रही एक कार ने फरह कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहंुची थाना पुलिस ने कार सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरह निवासी युवक राकेश पुत्र श्यामसिंह उम्र करीब 27 वर्ष को सोमवार देरसायं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल घर जाते हुए पीछे से आ रही एक कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी और युवक कार के आगे के बोनट पर टकराकर गिर गया और कार युवक सहित करीब तीस फुट हवा में तैरती हुई पास के खेतों में जाकर गिरी, जहाॅ युवक कार के नीचे गिर गया। और कार उसे रौंदते हुए आगे निकल र्गइं। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं सामने करीब पचास मीटर की दूरी पर उसका घर था घटना को देखते ही मौके पर लोगों का हजूम लग गया और कोहराम मच गया। वहाॅ एकत्रित भीड़ ने कार संख्या यूपी80 बी.क्यू 2622 और उसके चालक केा पकड़कर पुलिस केा सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS