मथुरा । आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा की अध्यक्षता में होलीगेट चैराहे पर नोटबंदी के विरोध में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी के तुगलकी फरमान से देश की सवा सौ करोड़ जनता भारी परेशान है। किसान, मजदूर, ढकेल वाले आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। व्यापार-धंधा चैपट हो गया है। हम काले धन का विरोध करते हैं लेकिन सरकार द्वारा जो समुचित व्यवस्थायें नहीं की गयीं उसका विरोध करते हैं। इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। मुट्ठीभर लोगों को लाभ दिलाने के लिये मोदी ने नोटबदंी का फैसला लिया है। यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं लाया गया तो समाजवादी पार्टी को सड़कों पर उतरने के लिये विवश होना पड़ेगा। सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद यादव, गुरूमुखदास, वीरभान सिंह, थानसिंह, रनवीर सिंह बघेल, राकेश गौड़, दीपक गुप्ता, योगेश वाष्र्णेय, फूलसिंह निषाद, नरेश्, महेन्द्र चाहर, पंकज शर्मा, महेश सोनी, कन्हैया निषाद, अरमान खान, वीरू ठाकुर, वीला यादव, चिरंजीलाल बघेल आदि मौजूद थे।





