नौकरी के बहाने बुला कर युवक को लूटा

नौकरी के बहाने बुला कर युवक को लूटामथुरा। गोवर्धन कस्बे में नौकरी के लिए राजस्थान चितौड़गढ़ से बुलाये गए एक युवक को आज दिन दहाड़े बरसाना रोड स्थित मडौरा गॉव के निकट आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने हथियारों के बल पर लूट लिया। लूट के शिकार युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के निम्मिखेड़ा निवासी मोहम्मद इमरान को संजय पंडित नाम के युवक ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया था और आज सुबह लगभग 10: 30 बजे युवक बरसाना रोड स्थित मडौरा गांव के पास से गुजर रहा था तभी मोटर साईकिल पर पहले एक युवक आया और उससे पूछताछ करने लगा इसी बीच 6, 7 अन्य युवक हथियारों से लैस हो कर मौके पर आये इमरान को डरा धमका कर उससे उसका मोबाइल फोन लेपटॉप और तीन हजार नगदी लूट कर मौके से भाग गए राह गुजरते ग्रामीणों की मदद से इमरान ने थाने में घटना की लिखित तहरीर दी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti