मथुरा। नौकरी लगवाने के नाम पर एक ग्रामीण से नामजद ने सात लाख रूपये ठग लिये वहंी मांगने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी कर नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रूपये ठग लेने और वापिस मांगने पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला गोवर्धन के थाना अड़ीग निवासी लोकेन्द्र पुत्र बुद्धाराम ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया है। घटना चार माह पूर्व की है। पीड़ित का कहना है कि नौकरी लगाने के नाम पर लालता प्रसाद पुत्र अज्ञात आदि दो लोगों ने उससे सात लाख रूपये ठग लिये।





