मथुरा । दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन नामजद लोगों ने धोखाधड़ी व बेइमानी करके कुछ लोगों से लाखों रूपये हड़प लिये। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोवताली वृन्दावन के गांव बड़ौता जैंत निवासी श्रीपाल पुत्र देवीसिंह ने बताया कि वह और उसके साथी उसे 3 लाख 95 हजार रूपये नई दिल्ली में ईआरडीओ में नियुक्ति कराने हेतु ले लिये और अब ये लोग अपना कार्यालय बंद कर भाग गये है। इस सम्बन्ध में जगदीश पुत्र देवीसिंह डिवीजनल डायरेक्टर आगरा निवासी शहरवा थाना फरह विक्रम पुत्र जगदीश हैड क्लर्क निवासी बसई बुजुर्ग शेरगढ़ तथा रवि पुत्र भगवान सिंह क्लर्क निवासी तोष वृन्दावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





