नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बना जीएलए का होनहार छात्र

 जीएलए विश्वविद्यालय के बीटेक मैकेनिकल के छात्र रहे निशांत सिंह को नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है, उनके साथ खड़े हैं माता-पिता

 

-वर्ष 2015 में जीएलए से छात्र ने बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की

 

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के एक होनहार विद्यार्थी बीटेक मैकेनिकल के छात्र रहे निशांत सिंह को भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उनको बधाई दी है। जैंत, मथुरा निवासी ठाकुर राजेंद्र सिंह एडवोकेट के पुत्र निशांत सिंह ने वर्ष 2015 में जीएलए विश्वविद्यालय से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की। इसके बाद 9 अक्टूबर 2014 को हिन्दुस्तान कॉलेज में साक्षात्कार हुआ और एक मई 2015 को उन्हें नौसेना में एसएसबी के द्वारा सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला। 26 जून को इंडियन नेवी में ट्रेनिंग शुरू हुई। 

26 नवंबर 2015 को नौसेना अध्यक्ष आरके धवन की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मां पदमावती और पिता ठा़ राजेंद्र सिंह एडवोकेट (राजनीतिज्ञ) ने स्ट्रेप सेरेमनी की रस्म अदा की। 

छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सेके्रटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि निशांत ने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन पाकर जीएलए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। अपना मुकाम हासिल करने के बाद छात्र निशांत ने इसका श्रेय जीएलए विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्तर तथा दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्लेसमेंट की अच्छाई बयां करते हुए कहा कि जीएलए से शिक्षा हासिल करने के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी ऊँचाईयाँ स्वयं ही छू लेता है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti