नौहझील और फरह क्षेत्र में किया जनसंपर्क

मथुरा। श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के नेतृत्व में यमुना को मुक्त कराने के लिये चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा नौहझील और फरह क्षेत्र में जन संपर्क किया गया। नौहझील क्षेत्र में अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ द्वारा सुल्तानपुर, तेहरा, सुरीर, टैंटी गांव, मीरपुर, आदि गांव में जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक चलने वाली पदयात्रा में चलने की अपील की गई । राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि अब समय आ गया है कि यमुना के लिये निर्णायक आन्दोलन किया जाये और इस आन्दोलन में ब्रजवासियों की भारी संख्या में सहभागिता की आवश्यकता है इसलिये अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में चलना होगा। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह, भोला बाबा, जयदेव सिंह, लाखन, डाॅ ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रधान, राजवीर आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ फरह ब्लाक में अभियान के फरह ब्लाक के पदाधिकारी, ठा. गिरधारी लाल व सतीश उपाध्याय द्वारा शाहेपुर, करनपुर, ववरौत, ढामाखेमा, सनौरा, बरारी, वबरौत, मगदूम आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया और लोगो से 15 मार्च को चलने का आवह्न किया गया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti