मथुरा। अपर जिला न्यायाधीश तृतीय दिनेश कुमार शर्मा अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि दीवानी न्यायालय परिसर मथुरा में दिनांक 01 अप्रैल 2015 से दिनांक 31 मार्च 2016 तक की अवधि के लिये दीवानी न्यायालय परिसर के 10 न्यायालय कक्षीय भवन में फोटोकाॅपीयर का संचालन दुकान नम्बर 01 तथा पुरानी मुंसफी कम्पाउन्ड (जजेज काॅलोनी) स्थित फोटोकाॅपीयर की दुकान नम्बर 03, जलपान गृह की खुली ठेका नीलामी दिनांक 13 अप्रैल 2015 को अपरान्ह 1ः30 बजे केन्द्रीय कक्ष जिला न्यायालय मथुरा में की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं प्रतिष्ठान नीलामी की विस्तृत शर्तें किसी भी कार्य दिवस में केन्द्रीय नाजिर के पास या नोटिस बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।





