पंकज बाबा महाराज ने दिया शाकाहार और सदाचार का संदेश

 शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण शोभायात्रा में जयगुरूदेव संस्था के अध्यक्ष बाबा पंकज महाराज

मथुरा। शाकाहार और सदाचार का संदेश देने के लिए अध्यात्मिक यात्रा पर निकले जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष पंकज बाबा महाराज की अगुवानी के लिये संस्था के महामंत्री सहित काफी संख्या में लोग नवाबगंज पहंुचे। वहां से काफिले की शक्ल में सैकड़ों गाड़ियों के साथ स्मृति उपवन पधारे। रास्ते में पिकेडली तिराहे पर मशीन द्वारा पुष्प वर्षा करके तथा पावर चैराहे पर राजस्थान संगत के सफेद पोशाकधारी पंजाबी बैण्ड ने विभिन्न वाद्ययन्त्र बजाकर, छत्तीसगढ़ की जयगुरुदेव आदिवासी संगत ने अपने सांस्कृतिक रंग-बिरंगे परिधानों व वाद्ययन्त्रों से तथा स्मृति उपवन के गेट पर बहिनों ने सिर पर कलश रख कर स्वागत किया।

स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन पंकज महाराज की आध्यात्मिक, शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण पैदल शोभा-यात्रा ने प्र्रातः 9 बजे प्रस्थान किया। पंकज महाराज जी इस पैदल यात्रा के केन्द्र बिन्दु थे। उनके आगे दस हजार से अधिक और पीछे लाखों की संख्या में महिला-पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग चल रहे थे। सभी लोगों के बदन पर जयगुरुदेव और शाकाहार अपनाने की अपील लिखा हुआ कोई न कोई वस्त्र अवश्य दिखाई दिया। शोभायात्रा का एक छोर राजभवन पहुंच चुका था तो दूसरा छोर स्मृति उपवन में ही था, जनसैलाब का कोई ओर-छोर नहीं था। यह ऐतिहासिक शोभा-यात्रा   लखनऊ शहर में अद्वितीय और अनोखी है। इस नजारे की एक झलक पाने के लिये सड़क के किनारे भारी भीड़ देखी गई। जन सैलाब के उत्साह और उल्लास को देखकर लोग आश्चर्यचकित और स्तब्ध रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti