पंचम गिरिराज महोत्सव एवं भण्डारा आयोजन का हुआ समापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में श्रीराधिका नाथाय जन कल्यांण सेवा संस्थान मान सरोवर जयपुर से आये भक्तों ने किया भंडारा

गोवर्ध। मान सरोवर जयपुर से श्री राधिका नाथाय जन कल्यांण सेवा संस्थान की ओर से पंचम गिरिराज महोत्सव का समापन सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इस मौके पर भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के बीच गिरिराज महाराज की सामूहिक परिक्रमा लगाई। गिरिराज जी का पंचामृत के साथ अभिषेक किया। मनोरथ में गिरिराज जी की भोग प्रसादी का वितरण परिक्रमा मार्ग के ब्रजधाम कालौनी स्थित धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रेम चंद जैमन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोग गिरिराज जी की तलहटी में आकर सेवा कार्य करते हैं। श्रावण मास में सेवा करने का अधिक पुण्य मिलता है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक महेन्द्र चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशा राठौड़, उपाध्यक्ष भूरी सिंह कोली, सदस्य भंवर सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद जैमन, छुट्टन लाल जैमन, गोपीराम कोली, जयवीर सिंह, विकास कुमार आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login