पंचशती समारोह को लेकर भक्तों की भीड़

वृन्दावन। मंदिरों की नगरी वृन्दावन में चेतन्य महाप्रभु की पंचशती समारोह कार्यक्रमांे को लेकर वृन्दावन में हजारों लोग देश-विदेश से आये हुये हैं जिनमें संत, साधु, संन्यासी, महंत एवं चेतन्य महाप्रभु के अनुयायी भक्तों की भीड़ लगी है। हरे-कृष्ण मंत्र का अखंड कीर्तन एवं भावविभोर मुद्रा में प्रभु में लीन होकर नाचना आदि नगर की सड़कों पर देखा जा रहा है। चैतन्य महाप्रभु के वृन्दावन स्थित मंदिर में उनके अनुयायी भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहां प्रातः से ही पूजन, भजन, कीर्तन सेवा आदि कार्य भारी श्रद्धा के साथ किये जा रहे हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्काॅन के इस्काॅन मंदिर में विगत दो दिन से जहां संस्थापकाचार्य एसी भक्ति वेदान्त स्वामी प्रभुपाद का तिरोभाव महोत्सव मनाया जा रहा है, साथ ही चेतन्य महाप्रभु तथा जगन्नाथ रथयात्रा के कार्यक्रम का दौर चल रहा है। वहीं कल राष्ट्रपति के आगमन एवं पंचशदी समारोह का उदघाटन होने को लेकर समूचे वृन्दावन में भव्य कार्यक्रम को लेकर परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर 6 बटालियन पीएसी तथा 1500 एएसआई एवं हजारों कांस्टेबिलों को सुरक्षा की दृष्टिगत लगाया गया है। आगमन के प्रमुख मार्गों पर वैरीकेटिंग एवं वाहनों की रोक लगायी गयी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti