पंचांग ब्रजोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन

मथुरा। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान की एक बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित पं0 सोहनलाल शर्मा कातिब के निवास पर हुई। जिसमें पंचांग ब्रजोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्वान सन्त राजा बाबा ने कहा कि पंचांग सनातन धर्म के अन्तर्गत महत्वपूर्ण व अति उपयोगी है इसी के अनुसार विभिन्न परिवारों में सनातन रीति नीति से मंगलकार्य किये जाने हैं। इस अवसर पर पं0 सोहन लाल शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह 8 मार्च को चित्रकूट मसानी पर मनाया जायेगा। जिसमें उक्त पंचाग का वितरण भी होगा। पंचाग विमोचन के अवसर पर पं0 गजेन्द्र शर्मा, चैयरमैन लक्ष्मी ग्रुप, जयप्रकाश शर्मा, चारू अग्ररवती, अनिल कौशिक, अक्षय भारद्वाज, सुरेन्द्र खोना, दिवाकर आचार्य, प्रशान्त शर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य, मोहनलाल शर्मा, सुधाकर आचार्य, नारायण शर्मा, आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti