पंचायत चुनाव विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या

बरसाना। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव कमई में एक दिन पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुए विवाद के बाद आज एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारा सपा नेता बताया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कमई निवासी बाबू पुत्र गोपाल एवं सपा नेता राजवीर पुत्र मंटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसी के चलते शनिवार सायं सात बजे के करीब राजवीर ने तमंचे से 30 वर्षीय बाबू पर फायर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो, बाबू जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकला। परिजन एवं ग्रामीण बाबू को लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे तथा इलाका पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया कि बाबू ने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। थाना बरसाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी छाता गांव में पहुंच गए और हमलावर के गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन तब तक वो गांव से फरार हो चुका था। बताया गया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान बाबू व राजवीर में वोट डालने पर झगड़ा हुआ था जिसके चलते आज इस घटना को राजवीर ने अंजाम दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti