पंपोर हमले में शहीद जवानों के प्रति पाक हाई कमिश्नर के शर्मनाक बोल !

पंपोर हमले में शहीद जवानों के प्रति पाक हाई कमिश्नर के शर्मनाक बोल !श्रीनगर । पंपोर आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट में दुख जताते हुए जवानों की बहादुरी को सैल्यूट किया। उधर, रविवार को सीआरपीएफ ने भी श्रीनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेकिन, पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने शहीद हुए 8 जवानों के प्रति बेहद संवेदनहीन बयान दे डाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए बोले- आइए, इफ्तार पार्टी एन्जॉय करें। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने शनिवार को सीआरपीएफ की एक बस पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान शहीद हो गए और 22 अन्य घायल हो गए हैं।

 

पीएम का बहादुर जवानों को सलाम 

पीएम ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं। देश की सेवा में जवानों के शहीद होने से दुख हुआ। शहीद जवानों के परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। आतंकी हमले में घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने भी आतंकी हमले की निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

 

अब्दुल बासित का संवेदनशील बयान

पंपोर आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा, यह रमजान का महीना है। अभी इफ्तार की पार्टी है। उस पर बात कीजिए और पार्टी का आनंद लीजिए। अब्दुल बासित ने यहां पाकिस्तानी उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा, हमारी नीति दुनिया भर में शांति और सौहार्द्र स्थापित करने की है और भारत के लिए भी हमारी यही नीति है। इसका सार और भाव एक ही है। हम भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, उसी सोच पर और हम शांतिपूर्वक साथ रहें। उन्होंने कहा, हम मुद्दों और चुनौतियों को शांति से सुलझाते हैं। हम चाहते हैं कि सबसे महत्वपूर्ण जम्मू कश्मीर का मुद्दा जितनी जल्दी संभव हो सके हल हो ताकि हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को शांतिपूर्ण दक्षिण एशिया दे सकें। 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login