पटनायक बने ओडिशा के चौथी बार मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर : विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को शानदार जीत दिलाने वाले नवीन पटनायक ने लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नवीन के साथ 21 मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें पांच नए चेहरे भी शामिल हैं।

 

पिछली सरकार के पांच सदस्यों को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया था। राज्यपाल एस सी जमीर ने यहां राजभवन में पटनायक तथा उनके नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इन मंत्रियों में 11 कैबिनेट रैंक के मंत्री भी शामिल हैं।

 

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पुरी गए 67 वर्षीय नवीन ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, 'हम ओडिशा की तरक्की और बेहतरी के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।' कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में प्रदीप कुमार अमात, डॉ. दामोदर राउत, देबी प्रसाद मिश्रा, प्रदीप महारथी, विजयश्री राउत्रे, विक्रम केशरी आरूख, उषा देवी, लाल बिहारी हिमिरिका, जोगेन्द्र बेहरा, बद्री नारायण पात्रा और पुष्पेंद्र सिंहदेव शामिल हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti