पतंग की दुकानों पर भीड़ बढ़ी

मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर बाजारों में पतंग डोर, मंज्जा की बिक्री शहर में तेज होने लगी है। दशहरा पर्व आठ जून रविवार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यमुना में शुद्ध जल चलने को कार्यवाही की जा चुकी है। आज यमुना में नया पानी नहीं आ सका है। नगर पालिका द्वारा गंगा दशहरा को लेकर यमुना के कुछ एक घाटों पर सफाई कराई गई है। वहीं कुछ घाटों में यमुना की तलहटी से कीच व गंदगी हटाने का कार्य भी कराया गया है। पालिका का कहना है कि नया पानी छोड़े जाने पर यमुना में इकट्ठी हुई सिल्ट बह जायेगी। जिससे लोगों को डुबकी लगाने में गंदे पानी से निजात मिलेगी। पालिका द्वारा घाटों पर रोशनी तथा गोताखोरों के इंतजाम के साथ नावों में भी कर्मचारी व्यवस्था को देखने हेतु लगाये गये है। दशहरा पर्व आठ जून को लेकर शहर में कई स्थानों पर शर्बत, रुहआफजा की प्याऊ भी लगायी जा रही है। दशहरा पर्व को लेकर बाजार में तरबूज की बिक्री हेतु जगह-जगह तरबूज बेचे जा रहे हैं। दशहरा पर्व को लेकर आसमान में पतंगों की भीड़ लड़ने लगी है। लोग पतंग उड़ाकर मनोरंजन करने में जुट गये हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login