पतित पावनी यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर जिला प्रशासन हुआ गम्भीर

विप्रा सभागार में विप्रा अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना प्रदूषण मुक्ति पर चर्चा करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के सम्बन्ध में एक बैठक का आयोजन मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित की गयी। उन्होंने जनपद में यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के सम्बन्ध में अधिकारियों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा माॅनीटरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ गम्भीरता पूर्वक मन्थन किया। जिलाधिकारी ने शहर के बड़े मसानी नाले के प्रदूषित जल को ट्रीटमेन्ट प्लान्ट द्वारा शोधित करके ही यमुना में छोड़ने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने प्रदूषित नाले जो कि यमुना को भी प्रदूषित कर रहे है के सम्बन्ध में गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये गन्दे जल को ट्रीटमेन्ट करके ही यमुना में ही छोड़ने हेतु कहा। 

यमुना सहित नाले, नदी तथा धाार्मिक कुण्डों को भी प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये काफी प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई टेक्नोलाॅजी है जो त्यौहारों के समय किये गये प्रदूषण को काफी हद तक समाप्त करता है और इसके लिये हमें ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। स्वीट एण्ड वायलो नीरी टेक्नोलाॅजी प्रोथोरोज के अंकित श्रीवास्तव ने सीडी के माध्यम से कई देशो में अपनाई जा रही विभिन्न तकनीको के संगंध में अवगत कराया गया जिसमें कि पर्यावरण विशेषज्ञो सहित सभी अधिकारियो ने अपनी सहमति प्रकट की। इस अवसर पर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव श्याम बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पर्यावरण विशेषज्ञ रमनी एवं सक्सेन सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login