पत्नी की रिपोर्ट पर पति गिरफ्तार

मथुरा। वृन्दावन नगर क्षेत्र में एक पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ कराई गयी रिपोर्ट के बाद उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के गौधूलीपुरम स्थित अमरनाथ इंटर कालेज के अध्यापक पर उसकी पत्नी ने दूसरी पत्नी से संबंध बनाने के मामले और आये दिन उससे हो रही मारपीट को लेकर वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। बताया गया कि स्कूल के अध्यापक अमित शर्मा की पत्नी रूपा शर्मा ने पुलिस में तहरीर दी है कि मेरे पति अमित शर्मा रोजाना मारपीट करते हैं। इनके अनैतिक संबंध चामुण्डा क्षेत्र की महिला साधना से हैं। शिकायत पर पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti