मथुरा। नौहझील के हसनपुर निवासी सुरेश पुत्र स्व. अशर्फी लाल ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि वह गरीब मजदूर है और मेहनत से काम कर जीवन-यापन करता है।
पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी मीना ससुराल में रह रही थी। गांव से गये उसे एक माह हो गया। 21 जून को गांव हसनपुर का लड़का योगेश पुत्र स्व. प्रेमवीर उसे भगाकर ले गया, जिसकी रिपोर्ट मेरे ससुर सोनपाल ने राया में करा रखी है लेकिन आज तक उसका पता नहीं चला है। गत 27 जुलाई को रात दस बजे हम सब सो रहे थे, उसी समय रामवती पत्नी स्व. प्रेमवीर जो योगेश की मां है व सतीश पुत्र प्रेमवीर व एक अन्य औरत मेरे घर आये और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और गंदी गालियां देकर ये मुझे धमकाने लगे और कहने लगे कि अभी तो पत्नी को ही ले गये हैं अब तेरे बच्चों को उठा ले जायेंगे।
जैसे-तैसे पड़ोसियों ने आकर मुझे बचाया। ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।





