पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त

बल्देव। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वयोवृद्ध पत्रकार गोविंद बल्लभ पाठक के आकस्मिक निधन पर स्थानीय वाशिंदों ने गहरा दुःख व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 75 वर्षीय श्री पाठक पत्रकारिता के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हुए थे। मृदुभाषी व सरल व्यवहार के श्री पाठक कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे, वह पत्रकार जगत में एक आदर्श मिसाल थे। उनके निधन पर एसडीएम महावन विश्वभूषण मिश्रा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अजय पोईया, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज, डीएनवी डिग्री कालेज के चेयरमैन राजकुमार वर्मा, सत्यप्रकाश उपमन्यु, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, जवाहर उपाध्याय, मनीष बंसल आदि ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti