पत्रकारों पर लगे झूठे मुकद्दमे शीघ्र हों वापसः उपमन्यु

 पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपते पत्रकार।

-ब्रज प्रेस क्लब व उपजा के तत्वावधान में पत्रकारों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

-मांगे तत्काल नहीं मानी गयीं तो होगा पूरे प्रदेश में आन्दोलन।

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब तथा उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सुल्तानपुर में शहीद पत्रकार की आर्थिक सहायता, झूठे मुकद्दमे वापस लेने तथा पत्रकारों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सोमवार को ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने एडीएम महेन्द्र प्रसाद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

इस अवसर पर श्री उपमन्यु ने बताया कि सुल्तानपुर में शहीद पत्रकार करूण मिश्रा के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि तथा शहीद परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने, बुलंदशहर में सेल्फी प्रकरण में सिर्फ प्रश्न पूछने पर दैनिक जागरण के दो पत्रकारों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले तत्काल वापस लेने तथा पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा सहायता प्रदान किये जाने की मांग ज्ञापन में की गई है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगे तत्काल नहीं मानीं गयीं तो पत्रकार पूरे प्रदेश में आन्दोलन को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में नितिन गौतम, योगेश खत्री, रामकुमार रौतेला, दिनेश शर्मा, मनोज चैधरी, मधुसूदन शर्मा, गोविंद भारद्वाज, सौरभ गौतम, परवेज अहमद, सुशील गोस्वामी, हेमंत शर्मा, वकील खान, खलील अहमद, रहीश कुरैशी, जाहिद, सुरेश पचेहरा, मुकेश कुशवाह, विवेक प्रिय आर्य, गजेन्द्र चैधरी, अनिल अग्रवाल, गिरीश कुमार, मनोज शर्मा, अशफाक, अनेक सिंह, कांतीप्रसाद, गोपाल जग्गा, प्रमोद कुमार आदि पत्रकार थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti