परिक्रमा मार्ग में जेबकटो का बोलबाला पलक झपकते ही कई जेब साफ

मथुरा। गिर्राज परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालु भक्तों के जेब निगाह भटकते ही साफ हो रही है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है और सूत्रों द्वारा बताया गया है कि गुरूपूर्णिमा मेला में जेबकटों का लाखों रूपये में ठेका उठा है। गिर्राज धाम में जेबकट फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ, एवं पडोसी राज्य हरियाणा व राजस्थान के काॅमा भरतपुर डीग नुहॅू पुन्हाना तक से आये हुए है। जो श्रद्धालु भक्तों की जेब को निगाह भटकते ही साफ कर आसानी से निकल जाते हैं। एक ऐसा ही वाक्या विगत दिनों सामने आया कि मध्यप्रदेश के भोपाल से गिर्राज परिक्रमा करने आयीं प्रियंका सिंह, लवकेश सिंह, इन्दे्रंश सिंह आदि गिर्राज धाम के बघेल धर्मशाला मंे आकर रूके और धर्मशाला के बरामदे में अपना सामान मोबाइल एवं कपडे़ एक बेग में रख सो गये। वही श्रद्धालु भक्तों को सोते ही जेबकट बेग में रखे 5 मोबाइल फोन कीमत लगभग 50 हजार के कीमती मोबाइलों पर साफ कर दिया। जिस घटना की लिखित शिकायत श्रद्धालु भक्तों ने थाना गोवर्धन दर्ज कराई है।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti