परिक्रमा मार्ग में पर्स लूटने वाले आधा दर्जन पकड़े

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से परिक्रमा मार्ग में दर्शनार्थियों के पर्स व अन्य सामान छीनकर ले जाने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन नगर के मंदिरों के आसपास छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले इन युवकों में से पुलिस ने भरत पुत्र रामेश्वर निवासी निकुंज, मोहन तिवारी पुत्र रामकृपा निवासी बांकेबिहारी कालोनी, आकाश पुत्र नवल निवासी रतन छतरी, राहुल पुत्र विनोद निवासी रतन छतरी, दयाराम पुत्र नत्थो निवासी सूरदास आश्रम दुसायत, कलूआ पुत्र राजेश निवासी रतन बिहारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गये लोगों के द्वारा अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से 25-30 हजार रूपये के सामान की छिनैती व पर्स लूट की घटनायें की गयी हैं। जबकि इनके दो साथी दीपक और मोनी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है जिससे अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti