परिक्रमा मार्ग में विप्रा द्वारा सभी व्यवस्थाऐं पूर्णः सीपी सिंह

सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी असामाजिक तत्वों पर नजर

मथुरा। गोवर्धन के लक्खी मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सभी व्यवस्थाऐं पूरी कर दी गयी हैं जो कमियां रह गयी है उन्हें मेले से पूर्व पूरा करा दिया जायेगा। 

यह जानकारी मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपीसिंह ने प्रतिनिधि से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में शैाचालय की व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आन्यौर और जतीपुरा तथा राधा कुण्ड परिक्रमा मार्ग में यह व्यवस्था की गई हैं। वहीं सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में मिट्टी डलवाने का कार्य भी प्राधिकरण द्वारा उज्जवल स्ंास्था के सहयोग से पूरा करा दिया गया हैं। वहीं सप्त कोसी परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई हैं। वहीं पूरे परिक्रमा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी एवं सोलर लाईटे लगाई गई है। जो लाईटे खराब है वह अधिकांश ठीक कर दी गयी है। मेले से पहले सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त हो जायेगी जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti