परिवारीजनों से मारपीट कर गहने लूटे

मथुरा। बीती रात हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में शादी कर लौटे परिवार के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर डाली व कार का शीशा तोड़कर सोने-चांदी के गहने लूट ले गये। घटना से पीडि़त लोगों ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार नरहौली के रहने वाले कप्तान सिंह के पुत्र राहुल की शादी बीती रात थाना फरह क्षेत्र के गांव शाहपुर से सम्पन्न हुई। बताया गया कि बारात में गांव के ही नीरज, बदनी, लक्ष्मण, भानू आदि बिना निमंत्रण के बारात में चले गये। वहीं इन लोगों ने नशेबाजी कर बारात में उत्पात शुरू कर दिया। बाद में गांव आने पर रात्रि दो-तीन बजे कार का शीशा तोड़ दिया व कार में रखे बैग सहित सोने-चांदी के जेवरात ले गये। साथ्ज्ञ ही विरोध करने पर बनवारी, सोनू, पप्पू आदि से मारपीट भी की। पीडि़त परिवार ने थाने में आकर घटना से संबंध में तहरीर दी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti