
नकल माफियाओं में मचा हड़कम्प
गोवर्धन। यूपी बोर्ड इण्टर मीडियट की परीक्षा के दौरान डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आन्द्रा बान्सी व एसडीएम सदर राजेश कुमार ने गोवर्धन क्षेत्र के आदर्श इण्टर काॅलेज अडंीग, दीन दयाल इण्टर काॅलेज अडीग, राधा माधव व राष्टीªय विद्यालय गोवर्धन के परीक्षा केन्द्र पर ताबडतोड छापे मारे। जिसमें आदर्श इण्टर काॅलेज के पीछे से एक नकल माफिया को पकड कर गोवर्धन पुलिस को सोंप दिया है।
आज मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काफिले के साथ गोवर्धन क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रो पर नकल विहीन परीक्षा कराने एवं नकल माफियाओं पर शिकंन्जा कसने के मूड में दिखाई दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अंडीग के आदर्श इण्टर काॅलेेज में परीक्षार्थियों के प्रत्येक कमरे की तलाशी व शिक्षकों के आईडी प्रूफों की जाॅच की और केन्द्र व्यवस्थापक को शांति पूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिये तो वही विद्यालय के आगे पीछे घूमने बाले नकल माफियाओं की वीडियोंग्राफी कराने के निर्देश गोवर्धन थाना प्रभारी सूर्यभान सिह को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी का काफिला दीनदयाल इण्टर काॅलेज पहुॅचते तव तक सूत्रों ने विद्यालय प्रबन्धक को जिलाधिकारी के काफिले की सूचना दे दी। जहां जिलाधिकारी के पहुॅचने से पहले नकल बाहर फिक चुकी थी। लेकिन जिलाधिकारी व सीडीओं ने कमरे ज्यादातर परीक्षार्थियों की काॅपियाॅ एक दूसरे से मिलती झुलती नजर आई। इसके बाद टीम में सीडीओ आन्द्रा बान्शी और एसडीएम सदर राजेश कुमार गोवर्धन के राधामाधव परीक्षा केन्द्र पहुॅचे जहाॅ परीक्षा केन्द्र का जायजा लेकर राष्टीªय विद्यालय पहुॅचे और परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया तो कमरे की दीवाल कटी मिली तो सीडीओ आन्द्रा बान्शी ने केन्द्र व्यवस्थापक को दीवाल के बारे पूछे जाने उचित जवाव न दिये जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक रजनी कुमारी श्री वास्तव के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिये है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS