पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में खाद्यान्नों का वितरण होगा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि जनवरी 2016 में चयनित अन्त्योदय परिवार, पात्र गृहस्थियों में निर्धारित मात्रा के अन्तर्गत अन्त्योदय परिवारों को 35 किग्रा खाद्यान्न प्रति राशनकार्ड व पात्र गृहस्थियों के चयनित परिवारों को 05 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट की मात्रा में गेंहूॅ 2 रूपये प्रति किग्रा की दर से व चावल 3 रूपये प्रति किग्रा की दर से वितरण उचित दर की दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा लगायी जायेगी। अवस्थी ने बताया कि तैनात पर्यवेक्षक नियमानुसार निर्धारित तिथियों को दुकान पर कैम्प लगाकर व क्षेत्रीय लेखपालध्ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अथवा कोटेदार के माध्यम से क्षेत्रध्ग्राम सभा में मुनादी कराकर आवश्यक वस्तुओं को वितरण सुनिश्चित करायेंगे। वितरण माह की 05 तारीख से 20 तारीख तक नियत तिथियों पर कैम्प कराकर कराया जायेगा। अवस्थी ने बताया कि उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों को संकलित कर उनकी समीक्षा की जायेगी और अनियमिततायें पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। तहसील, मुख्यालय स्तर पर तैनात पूर्ति निरीक्षक का पूर्ण दायित्व होगा जो प्रत्येक माह निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित कर उप जिलधिकारी के माध्यम से माह की 22 तारीख तक जिला पूर्ति कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों से सूचनाओं को संकलित कर निर्धारित प्रारूप पर जिलाधिकारी के माध्यम से मण्डलायुक्त को भेजी जायेगी। श्री अवस्थी ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर, गोवर्धन, महावन, मांट व छाता को सम्बन्धित तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में, जिला पूर्ति अधिकारी नगर पालिका परिषद, मथुरा एवं जिला विपणन अधिकारी, मथुरा नगर पालिका परिषद, वृन्दावन में सुपर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti