पर्वों से पूर्व भाजपा ने डीएम से की व्यवस्थाएं पूर्ण करने की मांग

मथुरा। ब्रज में आने वाले धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,यमद्वितीया आदि की व्यवस्थाओ व् जनपद में व्याप्त जन समस्याओ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार जिलाधिकारी मथुरा नितिन बंसल को ज्ञापन दिया व अविलम्ब समस्याओ के निराकरण की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य  डॉ डीपी गोयल, पूर्व विधायक प्रनतपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय व् युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल चैधरी की अगुआई में भाजपा पदाधिकारियो -कार्यकर्ताओ का प्रतिनिधिमण्डल आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिला व् जनपद की स्थिति से अवगत कराया। 

प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी से आने वाले त्योहारो को लेकर होने वाली व्यवस्थाओँ जैसे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, फाॅगिंग दवा छिड़काव, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, ग्रामीण व शहरी सड़को का निर्माण करने, आवश्यक पेचवर्क, अवैध वसूली रहित पार्किंग व प्रवेश  व्यवस्था, मथुरा के महाविद्या कालोनी में मृत बालक पार्थ की मृत्यु के लिए जिम्मेदार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव भी मौजूद थे।

ज्ञापन देने वालो में डॉ डीपी गोयल,प्रनतपाल सिंह,रविन्द्र पाण्डेय,सतपाल सिंह,ब्रजेंद्र नागर,अजय गोयल  रामकिशन पाठक मुकेश आर्यबन्धु,अल्तमस निजाम, रामदास चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह होरा ,मयंक शर्मा, गौरव मिश्रा, धीरेन्द्र पाण्डेय,हर्ष गौड़,, सी एस धनगर, योगेश अग्रवाल  सोनू चैहान,अभिषेक सोनी ,तिरवन आदि उपस्तिथ थे


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti