पल्स पोलियो अभियान को लेकर एडीएम ने की अधीनस्थों के साथ बैठक

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 18 जनवरी को आयोजित होने वाली पल्स पोलियो अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वैक्सिन को सुरक्षित रखने हेतु पर्याप्त प्रबंध किये जाये। सभी स्टाफ समय से अपने अपने सेन्टरो पर पहुचकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से ड्राप पिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपडियों, ईंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरो, सडक किनारे रहने वाले घुमंतु परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी निगरानी में पल्स पोलियो सहित सभी स्वास्थ संबंधी कार्यों को ए0एन0एम0, आशा, आंगॅनवाडी, शिक्षामित्र तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों से जिम्मेदारी से पूर्ण कराये। शासन द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देतिश किया है कि वे अपने विभाग से संबंन्धित सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों को इस पल्स पोलियो कार्यक्रम में जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करने के लिए कहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि पोलियो की ड्राप पिलाने हेतु सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली गयी है वैक्सिन भी सुरक्षित रखने के इंतजाम किये गये है लगायी गयी टीमों के सदस्यों को लगातार निर्देश दिये गये है कि वे निर्धारित स्थानों पर जाकर ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें तथा बची हुयी वैक्सिन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये एंव छूटे हुए बच्चों को भी ड्राॅप पिलबाने सुनिश्चत करें तथा किये गये स्वास्थ कार्यक्रमों की भी रिर्पोट भी समय से उपलब्ध कराये। इस संबंध में जन जागरूकता हेतु एक विशाल रैली दिनांक 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 से बजे राजकीय इंटर कालेज मथुरा की प्रांगण से जिलाधिकारी व्दारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुयी जिला चिकित्सालय पर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी तथा संबंन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti