मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्र ने बताया कि 21 फरवरी से आयोजित पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु 18 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से रिक्शा रैली का आयोजन उनके कार्यालय से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह रिक्शा रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर होलीगेट एवं सदर बाजार होते हुए पुनः मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर समाप्त होगी।





