पल्सर सवार बदमाशों ने छीनी नकदी और मोबाइल

मथुरा। थाना व कस्बा चैमुंहा क्षेत्र के गांव में पल्सर सवार दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा कर फेरी लगा कर कपड़े बेचने वाले से नकदी तथा मोबाइल छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। चैमंुहा के गांव तरौली निवासी गिर्राज पुत्र दुर्जन आसपास के गांवों में मोपेड से फेरी लगा कर कपड़े बेचने का व्यापार करता है। वह बिड़ाबली में कपड़े बेचने जा रहा था। तरौली बिड़ाबली मार्ग पर पीछे आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा का भय दिखा कर उसकी मोपेड रुकवा ली। मोपेड रुकते ही उन्होंने तमंचा गिर्राज की कनपटी पर लगा दिया। उससे कपड़ों की बिक्री से आए चार हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन छीन कर वे भाग गए। बताया जाता है कि इसी मार्ग पर तीन दिन पूर्व एक भेड़ चराते एक किसान की एक भेड़ को पल्सर सवार लाद ले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि काली पल्सर सवार बदमाशों द्वारा पिछले 15 दिन में इस क्षेत्र में कई वारदात की हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti