राया। पशुओं के प्रति क्रूरता को देखते हुए भारतीय गौ रक्षक समिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश बंसल ने प्रधानमन्त्री जी को एक पत्र लिखा है राकेश बंसल ने लिखे पत्र में परिवहन द्वारा पशुओं को ले जाने में होने बाली क्रूरता के विषय में विस्तार से बताया है। राकेश बंसल ने कहा है कि मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है जो कि भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मस्थली होने के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहॉ से होकर प्रतिदिन हजारो की संख्या में विभिन्न परिवहन के साधनो जैसे ट्रक, कन्टेनर, कैन्टर, मेटाडोर, मैक्स द्वारा पशुओ को जिनमें भैस, भैसे, पडरा, बकरी, भेड आदि को क्रूरता की हदे पार करते हुये, बुरी तरह से ठूस-ठूस कर इस तरह ले जाया जाता है कि दम घुटने से अनेको पशुओ की रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है। इन पशुओ को वध हेतु उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरो में स्थित वैध और अवैध वधशालाओ (कट्टीघर) में ले जाया जाता है। कानून के तहत एक ट्रक में छ पशुओ से अधिक का परिवहन पूर्ण रुप से अवैध है ।लेकिन पशु तस्कर कानून की धज्जिया उडाते हुये एक एक ट्रक में तीन तीन पार्टीशन में सौ से एक सौ पचास तक पशुओ को निद्रयता पूर्वक लादकर ले जाते है। जबकि प्रत्येक ट्रक के साथ पशु चिकित्सक का एक बैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसमें यह प्रमाणित हो कि जिस पशु का परिबहन हो रहा है वह परिवहन हेतु योग्य है और उन्हें किसी प्रकार का कोई भी रोग नहीं है, प्रत्येक वहां में प्रत्येक पशु के लिए ओसतन दो वर्ग मीटर का स्थान होना चाहिए वाहन के फर्श पर पुआल या फूस विछी होनो चाहिए जहाँ तक सम्भब हो पशुओं को रात के समय ही परिवहन किया जाना चाहिए, पशुओं का मुंह सामने की तरफ होना चाहिए वाहन में पशुओं को चारे पानी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। बंसल ने सभी शासनिक और प्रशासनिक अधिकारिओं को भी पत्र लिख कर सूचित किया है अति शीघ्र इस पर कार्यवाही होनी चाहिए।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS