मथुरा। कोसी पेंठ बाजार से पशु बेचकर जा रहे एक व्यापारी की जेब से 26 हजार रूपये निकाल लिये। हालांकि बाद में दो महिलाओं को पकडकर कोसी पुलिस के हवाले कर दिया। उनसे 8500 रूपये बरामद भी हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार छाता से एक पशु व्यापारी जाबिद पुत्र इसुब अपने पशुओं को बेचकर वापस जा रहा था। जब वह छाता जाने के लिये टैम्पों में बैठा तो उसके साथ ही दो महिलाये भी वहां आकर बैठ गयी वह रास्ते में उतर गयी। उसके बाद जब कुछ दूरी पर चलकर व्यापारी ने अपनी जेब देखी तो वह हक्का बक्का रह गया उसके जेब में रखे 36 हजार रूपए गायब थे। वह तुरन्त ही उतरकर वापस कोसी आया तो देखा वहीं दोनों महिलाये हाईवे पर खडी है। जाबिद ने जाकर तुरन्त उन्हें पकड लिया। जिसमें उन महिलाओं काफी जददोदहद के बाद 8500 रूपए तो निकालकर दे दिये लेकिन
बाकी पैसों के लिये उन्होने इंकार कर दिया। इसके बाद वह उन महिलाओं को लेकर कोसी थाने में आ गये जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।





