राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी 75.3 ओवर में 260/3 रन पर घोषित कर भारत के सामने 49 ओवर में 310 रन का लक्ष्य रखा है। अंतिम समाचार मिलने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 43 ओवर में 132/6 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली (41) व रवींद्र जडेजा (0) क्रीज पर हैं।
गौतम गंभीर (0), चेतेश्वर पुजारा (18), मुरली विजय (31), अजिंक्य रहाणे (1), रविचंद्रन अश्विन (32) व विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (9) आउट हो गए। आदिल रशीद ने तीन और क्रिस वोक्स, मोईन अली व जफर अंसारी ने 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलेस्टर कुक ने 130, ओपनर हसीब हमीद ने 82, बेन स्टोक्स ने नाबाद 29 और जोए रूट ने 4 रन बनाए। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जोए रूट (128), मोईन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की मदद से 537 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 488 रन बनाए। मुरली विजय ने 126, चेतेश्वर पुजारा ने 124 और रविचंद्रन अश्विन ने 70 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर आदिल रशीद ने चार और मोईन अली व जफर अंसारी ने 2-2 विकेट चटकाए।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
सौर ऊर्जा विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है भारत
आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार
विक्रम-1 लॉन्च के बाद अब ग्लोबल स्पेस हब के रूप में उभर रहा है भारत