पहले दिन 42 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मथुरा। आज अंतिम चरण के नामांकन के पहले दिन दोपहर साढे तीन बजे तक 42 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किये। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चै. राजेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ भारी संख्या में क्षेत्र के मतदाता, समर्थक और रालोद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। गाडि़यों के काफिले के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष को समर्थन देने के लिये क्षेत्र की सरदारी भी मौजूद देखी गयी। वार्ड 37 से रालोद के वरिष्ठ नेता चै. रामवीर सिंह भरंगर ने आज दलबल और समर्थकों के साथ भारी भीड़ के मध्य नामांकन किया। भरंगर जिंदाबाद के नारे लगे और प्रत्याशी की जीत को समर्थक उतावले नजर आये। बड़े काफिले के साथ रामवीर भरंगर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड 38 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी के काफिले में काफी संख्या में क्षेत्र के मतदाता, सम्मानित और गणमान्य लोग मौजूद थे। जमुनापार से ही गाडि़यों का काफिला काफी था जिसके चलते रास्तों में भी लोगों को परेशानी हुयी। नारेबाजी और प्रत्याशी की जीत को लेकर आवाजें बुलंद होती देखी गयीं। भारी जनसैलाब देखा गया। वहीं वार्ड 36 से बसपा समर्थित प्रत्याशी गुडडी देवी पत्नी केहरी सिंह प्रधान के नामांकन में आज क्षेत्र के लोगों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। आज नामांकन का क्रम धीरे-धीरे चलता रहा। प्रत्याशी आते रहे और नामांकन होते रहे। इसी क्रम में वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थित बलराम, निर्दलीय रूप सिंह, आरएलडी समर्थित राजेन्द्र सिकरवार, बीजेपी समर्थित रामकुमार, वार्ड 32 से निर्दलीय प्रत्याशी सूरजपाल, निर्दलीय नित्यानंद, निर्दलीय कोमल, बीजेपी समर्थित पवनजीत, वार्ड 33 से निर्दलीय जयदेवी, आरएलडी समर्थित वैकुन्ठ देवी, बीएसपी समर्थित रामवती भरंगर, बीजेपी समर्थित अशोक देवी, वार्ड 34 से आरएलडी समर्थित कमलेश, वार्ड 35 सपा समर्थित बलवीर, सपा समर्थित 

विजेन्द्र, लोकदल समर्थित लालजीत, निर्दलीय प्रेम कुमार, बीजेपी समर्थित योगेश चैधरी, वार्ड 35 से बीएसपी समर्थित गुडडी देवी, निर्दलीय भगवान देवी, वार्ड 37 से निर्दलीय मिथलेश, निर्दलीय मनीषा, निर्दलीय रामवीर, सपा समर्थित सिद्धार्थ, बीएसपी समर्थित देवेन्द्र पहलवान, निर्दलीय धर्मेन्द्र, निर्दलीय बच्चू सिंह, निर्दलीय रूमाल सिंह, आरएलडी समर्थित रामवीर भरंगर, निर्दलीय अनिल, बीजेपी समर्थित सत्यपाल चैधरी, वार्ड 38 से बीजेपी समर्थित रामवती, निर्दलीय भावना शर्मा, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थित सरोज देवी, आरएलडी समर्थित विजयलक्ष्मी, निर्दलीय ओम कुमारी, निर्दलीय विमेश, निर्दलीय अनीता, निर्दलीय रेखा ने दोपहर तीन बजे तक अपने-अपने नामांकन दाखिल किये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti