मथुरा । अलग-अलग स्थानों से चोर पांच बाइक चुरा ले गये। हाइवे अन्तर्गत मनीष निवासी जनकपुरी की बाइक 3931 चोरी हो गई।
बल्देव निवासी अनिल पुत्र यशपाल की बाइक 8438 तथा भरनाकलां बरसना निवासी भुवनेश पुत्र जयदेव की बाइक 8095 पालीकुंजरा मोड से चोरी हो गई। जबकि हाइवे के गणेशरा स्टेडियम से मानसिंह निवासी ड्राइविल नगर की बाइक 6981 चोरी हो गई। वहीं कोतवाली सुरीर अन्तर्गत नगला बजऊ निवासी ओमप्रकाश की बाइक 8294 चोरी हो गई।





