पांच सौ का नोट असली या नकली

उक्त पांच सौ का नया नोट जिसने छोड़ा अपना रंग  नया नोट ही छोड़ रहा है अपना रंग 

कोई भी लेने को तैयार नहीं है पांच सौ का असली नोट 

मथुरा। नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां जनता पैसे के लिए बैंकों तथा एटीएमों की लाइनों में दिनभर खड़ी रहती है। वहीं खुशनसीब लोगों को मिला रूपया ही रंग छोड़ने लगे तो लोगों की और भी मुसीबत तेज हो जाती है। ऐसा ही एक मामला राया क्षेत्र में देखने को मिला। जहां पांच सौ का नया नोट ही हल्का एवं रंग छोड़ने के कारण कोई भी दुकानदार लेने को तैयार नहीं है। अब पीड़ित जाए तो कहां जाए?

विदित हो कि भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा चलाये जा रहे पांच सौ के नोट में इतने हल्के रंग का प्रयोग किया जा रहा, अपने आप रंग छोड़ रहे, जिसे देख कर लोग उस नोट को नकली कहकर दूर भाग रहे है। थाना राया के गांव सुजानपुर निबासी कु. कॉलेन्द्र चैधरी ने जिला प्रभारी को पांच सौ नोट दिखाते हुए बताया बैंक द्वारा कुछ दिन पूर्व दिए गए पांच सौ के नोट ने अपना रंग छोड़ दिया है, जिसके कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार नोट लेने से इंकार करते है। आप को बता दें कि नये पांच सौ के नोट की असली नकली की पहचान किसी को सही नहीं हो पा रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जब नया ही नोट नकली लोग समझ रहे है, तो आगे लोगों का क्या हाल होगा। वहीं इस संबंध में जब जिला प्रभारी ने बैंक प्रबंधकों से बातचीत की तो उनका कहना था कि रिजर्व बैंक के अधिकारियों के यहां से अभी नोट पहचान की गाइड लाइन नहीं आई है, जो नोट रंग छोड़ देता है वह असली होता है, नकली नोट रंग कभी नहीं छोड़ता। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti