पांच सौ लोगों को मिला अस्थाई रोजगार

फरह, ब्यूरोः केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों के बखान को अंत्योदय के धाम आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याण रैली के आयोजन में अभी कई दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही करीब पांच सौ लोगों को अस्थाई रोजगार हासिल हो गया। हैलीपेड, रैली मंच, सेवा कंेंद्र और स्मारक में जुटे श्रमिकों के चेहरों से अस्थाई रोजगार मिलने की खुशी को महसूस किया जा सकता है। तमाम मजदूर तो केवल खेती के दौरान काम करने वाले है। 

-------------------

डीआइजी ने देखे इंतजाम

फरह, ब्यूरोः प्रधानमंत्री के 25 मई को दीनदयाल धाम में आगमन के लिए चल रही तैयारियों का बुघवार को आगरा परिक्षेत्र की डीआइजी लक्ष्मी सिंह ने अधीनस्थों के साथ मौके पर देखा। रैली मंच, हैलीपेड और स्मारक में चल रहे इंतजामों को देखा। इस दौरान उन्होंने स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल और महोत्सव समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर चर्चा कर कुछ सुझाव भी दिए। उनके साथ एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह और अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे। 

--------------

एसपीजी के अफसर भी आए

फरह, ब्यूरोः भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन कल्याण पर्व रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी सक्रिय हो गई है। एसपीजी लखनउ से जुड़े एक अफसर ने बुघवार को यहां की तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री सुरक्षा के मद्देनजर कुछ बातें समिति पदाधिकारियों को बता स्मारक के कुछ शीशों को काला करने को कहा। एसपीजी अफसर ने मंच और हैलीपेड का बारीकी से निरीक्षण कर चल रहे इंतजामों को बेहतर बताया। 

--------------

चैदह साल बाद फिरे दिन

फरह, ब्यूरोः पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के पीछे वाली सड़क को करीब चैदह साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के आगमन के दौरान दुरुस्त कराया गया था। इस मार्ग पर बनी नालियों के टूटने से यह सड़क अस्थाई तालाब बन चुकी थी। ग्रामीणों में इसके ऐसे ही रह जाने की आशंका से रोष भी था। बुघवार को सड़क पर गिट्टी और मोरंग डाले जाने और जेसीबी, रोलर चलने से ग्रामीणों के चेहरे पुलकित हो रहे थे। 

---------------

परखम चैराहे की लौटी खूबसूरती

फरह, ब्यूरोः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 मई को दीनदयाल धाम आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। सालों से सरकारी पटरी को फड़ वालों के हाथ बेचने वाले दुकानदार बुघवार सुबह परखम चैराहे से हटा दिए गए। इस दौरान कुछ सफेेदपोश राजनीतिक उल्लू सीधा करते भी दिखे। इस दौरान लोगों ने सालों बाद ही सही, लेकिन कारगर काम होने पर संतोष जता कहा कि चलो कुछ दिन को तो राहत मिल ही गई। 

-----------

संसद पहुंची धाम, दीनदयाल को किया नमन

 फरह, ब्यूरोः प्रधानमंत्री की जन कल्याण रैली की तैयारियों को लेकर पिछले सप्ताह हुई भाजपा की बड़ी बैठक से अनुपस्थित होकर चर्चा का केंद्र बनी मथुरा की सांसद हेमामालिनी आखिरकार बुघवार को दीनदयाल धाम पहुंची। सभास्थल की तैयारियों को देखने के बाद उन्होंने स्मारक पर जाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया और स्वयसेवकों से चल रहे कामों की जानकारी ली। 

--------------

भाजपा का शीर्ष संगठन सक्रिय

फरह, ब्यूरोः जन कल्याण रैली के लिए दीनदयाल धाम में चल रही तैयारियों को देखने और इंतजामों को बेहतर कराने को भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष संगठन सक्रिय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने बुधवार दोपहर को इंतजामों को देखा और काम पर निगाह रखे कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान महीपाल सिंह, नरेन्द्र पाठक, ज्ञानेन्द्र शर्मा, भीम चंद दुबे, राजदर्शन पचैरी, ब्रजमोहन गौड़, नरेन्द्र सिंघल आदि मौजूद रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti