पांच हजार का इनामी पकड़ा

मथुरा। थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार और उनकी पुलिस टीम ने शातिर बदमाश झैंदा उर्फ अयूब पुत्र रसूला निवासी दौसेरस गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। यह पांच हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड गोवर्धन पर यह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर उसे बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि उसका क्षेत्र में भय व आतंक व्याप्त था। इसकी गिरफ्तारी से दौसेरस में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस अपराधी पर दो मुकदमे चल रहे थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti