मथुरा। संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने पेशावर हमले में मारे गए शिक्षक व छात्रों को भाव-भीनी श्रद्धाजलिं दी। पाकिस्तान के पेशावर शहर में नाचा खान विश्वविद्यालय में आंतकी हमले में मारे गये शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजिलं व्यक्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा हमारा अधिकार है हमें इससे वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विद्यालय के चेयरमेन आरपी सिंघल ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीध स्वस्थ्य होने की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर अंकिता सिंघल ने बेगुनाह छात्रों और नागरिकों पर हमले की भत्र्सना की। विद्यालय के शिक्षकों सुधीर कुमार, मिथुन शर्मा, विश्वदीप पचैरी, शोभना, हरीश पचैरी, रिचा, विनती, निशा ने अंातकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा भविष्य में ऐसे हमले किसी भी देश मेंना होइसके लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।





