मथुरा। श्रीरामलीला सभा मथुरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला महोत्सव को धूमधम से मनाये जाने की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में सभा के प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग व अन्य पनदाधिकारियों द्वारा पात्रों का चयन किया जा चका हैं। पात्रों को तालीम पूर्वभ्यास आचार्य रामलीला गोबिन्द गोस्वामी के नेतृत्व में चित्रकूट पर दी जा रही हैं। संवाद परीक्षण में पात्रों को आगामी होने वाली रामलीला में कैसे मंचन होना है तथा लीला को कैसे भव्यता प्रदान करनी है इसके गुर सिखाये जा रहे हैं। पूर्व अभ्यास में सभा के सरंक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, सभापति उमेश अग्रवाल, उपसभापति अशोक कुमार, अशोक कुमार बंसल, बनवारी लाल गर्ग, सुनील अग्रवाल सर्राफ, सर्वेश कुमार शर्मा, रामनारायण अन्नू, नरेन्द्र अग्रवाल, विपुल पारीख आदि लोग उपस्थित थे।





